रांची को एनएच मंत्रालय की बड़ी सौगात, रामपुर में ओवरब्रिज और इरबा में भूमिगत टनल को मंजूरी

Infrastructure News

Ranchi : राजधानी रांची के ट्रैफिक सिस्टम को बड़ी राहत मिलने जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने रांची को दो महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की सौगात दी है। इन दोनों परियोजनाओं को न सिर्फ स्वीकृति मिल चुकी है, बल्कि टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इनमें एनएच-33 पर रामपुर चौक के पास ओवरब्रिज का निर्माण और जमशेदपुर–हजारीबाग मार्ग पर विकासपुर चौक (इरबा) के समीप भूमिगत टनल का निर्माण शामिल है।

इन दोनों स्थानों पर हर दिन हजारों वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे अक्सर भीषण ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रही है। वर्षों से लंबित इस समस्या को अब स्थायी समाधान मिलने की उम्मीद जगी है।

ट्रैफिक और हादसों से मिलेगी राहत
रामपुर चौक और इरबा विकासपुर चौक रांची के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग बिंदुओं में गिने जाते हैं। यहां भारी वाहनों, बसों और निजी गाड़ियों की लगातार आवाजाही के कारण जाम आम बात हो गई थी। खासकर हजारीबाग और जमशेदपुर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बार-बार कन्फ्यूजन और दुर्घटना का सामना करना पड़ता था।

ओवरब्रिज और भूमिगत टनल के निर्माण के बाद ट्रैफिक का प्रवाह निर्बाध होगा और दुर्घटनाओं की आशंका भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इससे आम लोगों के साथ-साथ व्यावसायिक परिवहन को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास लाए रंग
इन परियोजनाओं को मंजूरी दिलाने में रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ की अहम भूमिका रही है। वे बीते कई महीनों से इन दोनों स्थानों पर हो रही ट्रैफिक समस्या को लेकर लगातार केंद्रीय स्तर पर प्रयासरत थे।

resizone elanza

Telegram channel

संजय सेठ ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती थी और स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यहां स्थायी समाधान किया जाए। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति दी।

रांची के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार
इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रांची का सड़क नेटवर्क और अधिक आधुनिक व सुरक्षित हो जाएगा। यह न सिर्फ ट्रैफिक दबाव कम करेगा, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और निवेश माहौल को भी मजबूती देगा। राजधानी के विकास की दिशा में इसे एक अहम कदम माना जा रहा है।

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजनाएं रांची के भविष्य को नई दिशा देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *