असम चुनाव में प्रचार करेंगे झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, AICC ने जारी की सूची

Jharkhand Congress

रांची: आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) ने झारखंड के कई वरिष्ठ नेताओं को असम में चुनाव प्रचार और संगठनात्मक जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार झारखंड कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं को असम में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने, प्रचार करने और चुनावी प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई वरिष्ठ नेताओं को मिली जिम्मेदारी
AICC द्वारा जारी सूची में सांसद सुखदेव भगत, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामेश्वर उरांव, विधायक ममता देवी, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक सोना राम सिंकू, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो के नाम शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026 03 14 at 15.29.03

इन नेताओं को असम के अलग-अलग क्षेत्रों में पार्टी की चुनावी रणनीति को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

चुनावी माहौल बनाने पर रहेगा फोकस
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन अनुभवी नेताओं के चुनावी अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ असम में पार्टी को मिल सकता है। इन्हें स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान, सभाएं और चुनावी रणनीति तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है।

resizone elanza

गठन को मजबूत करने की कोशिश
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार कांग्रेस इस बार असम में संगठन को मजबूत करने और चुनावी मुकाबले को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी वजह से अलग-अलग राज्यों के नेताओं को चुनाव प्रचार में शामिल किया जा रहा है।

झारखंड के नेताओं को असम में जिम्मेदारी मिलने से यह साफ संकेत मिलता है कि कांग्रेस चुनावी प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *