सारंडा में पेड़ गिरने से कोबरा जवान शहीद, नक्सल अभियान के दौरान हादसा

COBRA Commando

आंधी-तूफान बना जानलेवा, घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया, इलाज के दौरान मौत

मुनादी लाइव : सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक दुखद हादसा सामने आया है। तेज आंधी-तूफान के कारण पेड़ गिरने से सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार शहीद हो गए।

घटना बाबू डेरा कैंप के पास की बताई जा रही है, जहां मंगलवार देर रात अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया। इसी दौरान एक बड़ा पेड़ गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल जवान को बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर के जरिए रांची लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से सुरक्षा बलों में शोक की लहर है।

झारखंड पुलिस के आईजी अभियान डॉ. माइकल राज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सारंडा के बाबू डेरा कैंप के पास आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ।

munadi live whattsapp banne.jpg

शहीद राकेश कुमार कोबरा बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे और नक्सल विरोधी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे। वे औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के धमनी गांव के निवासी थे।

resizone elanza

Telegram channel

घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा।

यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात जवानों को केवल सुरक्षा चुनौतियों ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *