Meta ने लॉन्च किए पेड प्लान, अब Instagram-Facebook और WhatsApp इस्तेमाल करने के लिए चुकाने होंगे पैसे

Meta Paid Plans

भारतीय यूजर्स को हर महीने ₹250 से ₹400 तक खर्च करने पड़ सकते हैं, कंपनी ने कई प्रीमियम फीचर्स देने का किया दावा

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। Meta ने अपने तीन बड़े प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन प्लान्स को Instagram Plus, Facebook Plus और WhatsApp Plus नाम दिया है।

कंपनी का कहना है कि इन प्रीमियम प्लान्स के जरिए यूजर्स को कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे, जिससे सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से बेहतर और ज्यादा पर्सनल होगा। हालांकि इन सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए हर महीने अलग से भुगतान करना होगा।

Meta ने इन प्लान्स की कीमत डॉलर में तय की है। भारतीय मुद्रा में देखें तो Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब ₹331 प्रति माह होगी, जबकि WhatsApp Plus के लिए लगभग ₹248 प्रति माह खर्च करने पड़ सकते हैं। टैक्स जोड़ने के बाद यह कीमत भारत में करीब ₹250 से ₹400 प्रति माह तक पहुंच सकती है।

Instagram और Facebook के पेड प्लान में यूजर्स को स्टोरी व्यू ट्रैकिंग, स्टोरी को ज्यादा समय तक एक्टिव रखने, कस्टम ऐप आइकन, सुपर हार्ट रिएक्शन और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं WhatsApp Plus में चैट थीम बदलने, ज्यादा चैट पिन करने, कस्टम रिंगटोन और प्रीमियम स्टिकर्स जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

Meta ने इसके साथ Meta One नाम का नया सब्सक्रिप्शन हब भी लॉन्च किया है। इसमें AI आधारित एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में इन प्लान्स में और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।

resizone elanza

टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह Meta की कमाई बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम है। अगर यूजर्स इन प्रीमियम फीचर्स को अपनाते हैं, तो आने वाले दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का फ्री मॉडल काफी हद तक बदल सकता है।

भारत जैसे बड़े बाजार में इस फैसले का असर काफी अहम माना जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय यूजर्स इन पेड प्लान्स को कितना पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *