रांची के डोरंडा में युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, शव लेकर थाने पहुंचे परिजन

Doranda Tanveer Ansari Death Protest

हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन, कई लोगों की गिरफ्तारी की मांग

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मणि टोला इलाके में उस समय तनाव का माहौल बन गया जब मो. तनवीर अंसारी की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही नाराज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शव लेकर सीधे डोरंडा थाना पहुंच गए और थाना परिसर के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने इस मौत को सामान्य घटना मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है। उन्होंने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

गोल्डन समेत कई लोगों पर आरोप
मृतक के परिवार का आरोप है कि गोल्डन नामक व्यक्ति इस पूरे मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। इसके अलावा जावेद अंसारी, रिजवान, छोटू, कड़ू, अफसर और गुड़िया की भी इस घटना में संलिप्तता बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि तनवीर की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि पूरी तरह योजनाबद्ध साजिश का हिस्सा है।

चार महीने पहले हुई मौत पर भी उठे सवाल
परिवार ने दावा किया कि करीब चार महीने पहले तौशीफ अंसारी की मौत को आत्महत्या बताया गया था, जबकि वह भी हत्या का मामला था। परिजनों के अनुसार उस घटना में भी यही लोग शामिल थे। तनवीर की मौत के बाद पुराने मामले को लेकर भी परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है।

शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
घटना के विरोध में गुस्साए परिजन शव को एम्बुलेंस में लेकर सीधे डोरंडा थाना पहुंचे। उन्होंने थाना के मुख्य गेट के सामने एम्बुलेंस खड़ी कर दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

परिजनों की क्या है मांग?
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा देने की मांग भी उठाई गई। परिजनों का कहना है कि तनवीर अंसारी परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ गया है।

resizone elanza

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हटिया डीएसपी भी डोरंडा थाना पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस घटना के बाद डोरंडा और आसपास के इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *