mela

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के CEO, रांची मेडिकल यूनिवर्सिटी परियोजना पर हुई अहम चर्चा

Azim Premji Foundation Meeting

शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने पर सकारात्मक विचार-विमर्श

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अनुराग बेहर ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में विशेष रूप से रांची में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा विकसित किए जा रहे अजीम प्रेमजी मेडिकल यूनिवर्सिटी, एक हजार शैय्या वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा स्कूल परियोजना की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री और अनुराग बेहर के बीच इन परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने और राज्य में बेहतर स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकसित करने को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई।

Adiwasi Mahotsav

बैठक के दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में सरकार और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के साझा सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्य करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि झारखंड में सामाजिक विकास को गति देने के लिए संस्थागत सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।

resizone elanza

Telegram channel

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि रांची में निर्माणाधीन मेडिकल यूनिवर्सिटी और अस्पताल परियोजना राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती देगी। इससे न केवल चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

बैठक में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के झारखंड हेड राकेश तिवारी और फाउंडेशन के प्रोजेक्ट हेड कैलाश कांडपाल भी मौजूद रहे।

राज्य सरकार और फाउंडेशन के बीच इस संवाद को झारखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। आने वाले समय में इस साझेदारी से राज्य के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *