धनबाद में प्रिंस खान गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 2 पिस्टल और 33 जिंदा कारतूस बरामद

Prince Khan Gang Dhanbad

चिरकुंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

धनबाद: धनबाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चिरकुंडा थाना क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. रिजवान सिद्दीकी (45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो निरसा थाना क्षेत्र के वृंदावनपुर का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि वह गैंगस्टर प्रिंस खान के संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

बड़ी वारदात की तैयारी में जुटा था आरोपी
ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने एक परिचित के घर में अवैध हथियार और गोलियां जमा कर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दो पिस्टल, 33 कारतूस और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

  • 2 अवैध पिस्टल
  • 33 जिंदा कारतूस
  • हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़ी बातचीत वाला एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है।
Adiwasi Mahotsav

जब्त हथियारों में एक 9 एमएम पिस्टल मैगजीन सहित और एक 7.65 एमएम देशी पिस्टल मैगजीन सहित शामिल है।

happy Teacher Day

जेल में बंद अफजल अमन के इशारे पर करता था काम
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह जेल में बंद अफजल अमन के निर्देश पर हथियार और गोलियां इकट्ठा कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि आने वाले दिनों में रेलवे टेंडर से जुड़े ठेकेदारों को प्रिंस खान गिरोह के नाम पर धमकाकर रंगदारी वसूलने की योजना बनाई गई थी।

resizone elanza

Telegram channel

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत चिरकुंडा थाना में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोग कौन हैं और हथियारों की आपूर्ति का नेटवर्क कितना बड़ा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *