रांची में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Ranchi Woman Murder Case

दो दिन से लापता थी युवती

रांची: राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में सड़क किनारे 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका मूल रूप से लातेहार जिले की रहने वाली थी और अपने पति के साथ अरगोड़ा क्षेत्र में रह रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार युवती पिछले दो दिनों से लापता थी। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। युवती के पति ने बताया था कि 19 जून की रात वह घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी।

सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
रविवार को तुपुदाना क्षेत्र में सड़क किनारे युवती का शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

एफएसएल टीम जुटी साक्ष्य संग्रह में
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि युवती घटनास्थल तक कैसे पहुंची और उसके साथ क्या हुआ।

Adiwasi Mahotsav

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती की पहचान कर ली गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

happy Teacher Day

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर
फिलहाल पुलिस हत्या, दुष्कर्म और अन्य संभावित एंगल पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *