...

सम्मान समारोह में बोले विधायक : मै नेता नहीं आप सब का बेटा हूँ

अमरेंद्र पाण्डेय

जदयू विधायक अमरेंद्र पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय के यहाँ आज दूसरे दिन सम्मान समारोह में कुचायकोट विधानसभा के भगवानपुर, सेमरिया, खालगाव व बंकटिया पंचायत के लोगो को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में चार पंचायतों से लागभग 15 हजार महिला पुरूष व बच्चे शामिल हुए। बता दे कि सम्मान समारोह में प्रतिदिन चार पंचायत से 100 से ज्यादा बसों से लोगो को बुलाया जाता है। शामिल लोगो को खाना खिलाकर विधायक अमरेंद्र पांडेय संबोधित करते हैं , इसके बाद लोगो को सम्मानित किया जाता है । समारोह में महिला, पुरुषों को कंबल व बच्चों को स्कूल बैग दिया जाता है, जिसमे लंच बॉक्स, वाटर बोटल, कॉपी, पेन सहित स्कूली सामग्री होता है।

विधायक पप्पू पांडेय ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 2005 में पहली बार वोट मांगने गया था ,तब कहा था कि मैं नेता नही आप सब का बेटा बनकर काम करूंगा करता रहूंगा ,मैंने कुचायकोट विधानसभा का विकास किया है, इस वर्ष 182 किलोमीटर सड़क बना है , इंजीनियरिंग कॉलेज, सैनिक स्कूल बना है । बलुवन सागर में स्टेडियम का निर्माण हुआ है। साथ ही विधायक ने सीएम नीतीश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *