mela

बारुईपुर रेप-मर्डर केस: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मुख्य आरोपी प्रभास मंडल, हिरासत से भागने की कोशिश का दावा

Baruipur rape case

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में 12 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ा दावा किया है। पुलिस के अनुसार, मामले का मुख्य आरोपी प्रभास मंडल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा था और उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनने का प्रयास किया, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसे गोली लगी।

हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस के मुताबिक, प्रभास मंडल को घटना स्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें प्रभास मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

12 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद हुई थी हत्या
बारुईपुर इलाके की 12 वर्षीय बच्ची 4 जुलाई को अचानक लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बाद में बच्ची का शव एक तालाब से बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Adiwasi Mahotsav

दो आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
रेप और हत्या के इस मामले में पुलिस ने प्रभास मंडल और आनंद सरदार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान प्रभास मंडल को घटना स्थल पर ले जाया गया, जहां पुलिस के अनुसार उसने भागने का प्रयास किया और बाद में मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। दूसरे आरोपी आनंद सरदार से पुलिस की पूछताछ जारी है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

एनकाउंटर पर उठ सकते हैं सवाल
आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद पूरे घटनाक्रम पर अब कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर भी नजर रहेगी। पुलिस ने इसे हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान हुई कार्रवाई बताया है। मामले से जुड़े तथ्यों की आगे भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *