शराबबंदी वाले बिहार में ‘Gen-Z’ शराब तस्कर! फर्स्ट AC में 75 लीटर शराब लेकर जा रही थी नेहा, समस्तीपुर में गिरफ्तार

Bihar Liquor Smuggling

स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC First Class कोच में बिना टिकट सफर कर रही थी युवती

पुलिस जांच में परिवार के शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का दावा

RPF-CIB की कार्रवाई में साथी समेत पकड़ी गई

समस्तीपुर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी के नए-नए तरीके सामने आ रहे हैं। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC First Class कोच से 75 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक युवती को गिरफ्तार किया है। उसके साथ हरियाणा के करनाल निवासी ईशान कुमार को भी पकड़ा गया है। गिरफ्तारी के बाद युवती की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवती की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया घाट थाना क्षेत्र के बारी गांव निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में शराब की खेप और उसके नेटवर्क को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आने का दावा किया गया है।

फर्स्ट AC में बिना टिकट कर रही थी सफर
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नेहा कुमारी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में यात्रा कर रही थी। खास बात यह बताई जा रही है कि उसके पास यात्रा का टिकट भी नहीं था। इसके बावजूद उसके हाव-भाव और यात्रा के तरीके से शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ। आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने समस्तीपुर स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद होने की बात सामने आई है। उसके साथ मौजूद ईशान कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।

जीजा के जेल जाने के बाद संभाला शराब तस्करी का नेटवर्क?
पुलिस सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, नेहा के परिवार का नाम पहले भी शराब तस्करी से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। बताया जा रहा है कि उसकी बड़ी बहन के पति यानी जीजा शराब तस्करी के एक मामले में छपरा जेल में बंद हैं। पुलिस का दावा है कि जीजा के जेल जाने के बाद नेहा ने अपनी बहन के देवर ईशान कुमार के साथ मिलकर कथित तौर पर शराब तस्करी के नेटवर्क को दोबारा सक्रिय किया। हालांकि, इस पूरे नेटवर्क में नेहा की वास्तविक भूमिका और इसमें कितने लोग शामिल हैं, इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

shrawani mela

पिता और बहन की गिरफ्तारी का भी दावा
ग्रामीणों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि नेहा की बड़ी बहन को शराब तस्करी के मामले में कथित तौर पर दो बार जेल भेजा जा चुका है। उसके पिता की गिरफ्तारी की बात भी सामने आई है। स्थानीय लोगों का दावा है कि नेहा का संपर्क दरभंगा के कुछ डॉक्टरों, प्रभावशाली लोगों और आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से था और वह कथित तौर पर शराब की होम डिलीवरी तक करती थी। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही इनकी वास्तविकता स्पष्ट होगी।

happy Teacher Day

चार बहनों में सबसे छोटी है नेहा
बताया जा रहा है कि नेहा चार बहनों में सबसे छोटी है। उसके पिता किसान हैं, जबकि मां आंगनबाड़ी सेविका बताई जा रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक चारों बहनें पढ़ाई के सिलसिले में दरभंगा गई थीं। इसी दौरान परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में बदलाव आने की चर्चा गांव में होने लगी। नेहा के दो भाई भी हैं। ग्रामीणों के अनुसार, उसका छोटा भाई NEET की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद वह कथित तौर पर नशे की चपेट में आ गया। उसका मुजफ्फरपुर स्थित नशामुक्ति केंद्र में इलाज कराए जाने की बात भी सामने आई है।

resizone elanza

Telegram channel

अब नेटवर्क की तह तक पहुंचेगी जांच
75 लीटर शराब के साथ युवती और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस कथित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर सकती है। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्यों या स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों को फिलहाल पुलिस जांच में साबित तथ्य नहीं माना जा सकता। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *