CISCE Board Result 2025: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

CISCE Result 2025

CISCE Board Result 2025: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं के नतीजे घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

नई दिल्ली : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 30 अप्रैल 2025 को सुबह 11 बजे, आईसीएसई (ICSE) कक्षा 10वीं और आईएससी (ISC) कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जारी कर दिए हैं।

ICSE 10th Result 2025 Highlights:

इस वर्ष कक्षा 10वीं (ICSE) परीक्षा में कुल 99.09% छात्र पास हुए। खास बात यह रही कि लड़कियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया।

munadi live whattsapp banne.jpg

•लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.37%
•लड़कों का पास प्रतिशत: 98.84%

resizone elanza

Telegram channel

यह ट्रेंड लगातार तीसरे वर्ष देखने को मिला है, जिसमें छात्राओं ने टॉप प्रदर्शन किया है।

ISC 12th Result 2025 Highlights:

कक्षा 12वीं (ISC) में भी लड़कियों ने बाजी मारी।

•कुल परीक्षार्थी: 99,551
•उत्तीर्ण छात्र: 98,578
•कुल पास प्रतिशत: 99.02%
•लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.45%
•लड़कों का पास प्रतिशत: 98.64%

इन परिणामों ने फिर साबित किया कि छात्राएं शिक्षा के हर क्षेत्र में आगे हैं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  1. CISCE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  2. ‘Results 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपनी परीक्षा (ICSE या ISC) और UID नंबर दर्ज करें।
  4. सबमिट पर क्लिक करें – आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
  5. रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *