पटना में 6 सितंबर को जुटेगा GEN-Z, BPSC-BSSC से लेकर छात्रों के सवालों पर होगा मंथन

GEN-Z Rising Bihar

Patna : बिहार में एक बार फिर युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर GEN-Z Rising Bihar Chapter के जरिए बड़ा जुटान होने जा रहा है। दिल्ली से शुरू हुए आंदोलन की गूंज अब बिहार तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। इसी कड़ी में 6 सितंबर को पटना के SK Memorial Hall में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र, युवा और विभिन्न आंदोलनों से जुड़े चेहरे शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कई प्रमुख चेहरे होंगे शामिल
GEN-Z Rising Bihar Chapter के इस कार्यक्रम में भाकपा माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा, JSSC आंदोलन से जुड़ी हबीबा, जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े इरफान और प्रोफेसर एवं व्यंग्यकार डॉ. मुंडेसा समेत कई प्रमुख लोग शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और छात्रों से जुड़े सवालों को एक साझा मंच पर उठाना है।

BPSC-BSSC से लेकर शिक्षा व्यवस्था तक उठेंगे सवाल
आइसा के मुताबिक, यह आयोजन सिर्फ एक राजनीतिक या सामाजिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। BPSC और BSSC परीक्षाओं, स्कूलों और विश्वविद्यालयों की व्यवस्था तथा छात्रों और युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की तैयारी है। इसके अलावा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने वाले युवाओं पर कार्रवाई के मुद्दे पर भी सवाल उठाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 16.59.28 2

आंदोलनों से जुड़े युवाओं की भी होगी भागीदारी
कार्यक्रम में उन युवाओं और छात्र नेताओं की भागीदारी भी प्रस्तावित है, जो अलग-अलग छात्र आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों से जुड़े रहे हैं। आयोजकों का कहना है कि युवाओं की समस्याओं को सिर्फ चुनावी मुद्दे के तौर पर नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और लोकतांत्रिक अधिकारों के व्यापक सवाल के रूप में देखा जाना चाहिए। JSSC आंदोलन से जुड़ी हबीबा और जंतर-मंतर आंदोलन से जुड़े इरफान की मौजूदगी भी कार्यक्रम को खास बना रही है।

Maa RamPyari Hospital

munadi live whattsapp banne.jpg

सरकार की नीतियों पर भी उठेंगे सवाल
पटना में होने वाले इस जुटान में सरकार की शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं से जुड़ी नीतियों को लेकर क्या संदेश दिया जाता है, इस पर भी नजर रहेगी। आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम के जरिए छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से सामने लाने की कोशिश की जाएगी। अब 6 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी और वक्ताओं के संबोधन पर सबकी नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *