Durga Puja
tulsyan

अबुआ बजट जनभावनाओं के अनुरूप होगा: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Abua Budget

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य का बजट हमेशा जनभावनाओं के अनुरूप तैयार किया जाना चाहिए और यही अबुआ सरकार की प्राथमिक कोशिश रहती है। वे रांची में आयोजित बजट-पूर्व गोष्ठी बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने आगामी अबुआ बजट को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी झारखंडवासियों से सुझाव मांगे गए हैं, ताकि बजट को आम लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप बनाया जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट सिर्फ आंकड़ों का दस्तावेज न बने, बल्कि वह जनता की आवाज और उम्मीदों को प्रतिबिंबित करे।

शिक्षा और कृषि पर रहेगा खास फोकस
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

shrawani mela

मुख्यमंत्री के अनुसार, आने वाला अबुआ बजट आम लोगों का बजट साबित हो, यही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता से मिले सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें बजट में शामिल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

happy Teacher Day

बजट-पूर्व बैठक में कई विशेषज्ञ हुए शामिल
इस बजट-पूर्व गोष्ठी में राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, विशेषज्ञ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक के दौरान राज्य के विकास, सामाजिक योजनाओं और वित्तीय प्राथमिकताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

resizone-elanza
rlifecare

सरकार का कहना है कि यह परामर्श प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी, ताकि बजट तैयार करने में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *