Durga Puja
tulsyan

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलनकारियों को दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने नई सरकार के गठन के साथ झारखंड आंदोलनकारियों के लिए एक बड़ी पहल की है। उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग, रांची द्वारा चिन्हित 299 आंदोलनकारियों की 30वीं संपुष्ट सूची को मंजूरी दी है।

आंदोलनकारियों को मिलेगी पेंशन और सम्मान:

144 चिन्हित आंदोलनकारी/आश्रितों को ₹3,500 मासिक पेंशन दी जाएगी। 1 आंदोलनकारी/आश्रित को ₹7,000 मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी, 154 आंदोलनकारियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

shrawani mela

सभी चिन्हित आंदोलनकारी/आश्रितों को 20 अप्रैल 2021 से सरकार द्वारा अनुमोदित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

happy Teacher Day

श्री सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का योगदान अविस्मरणीय है। उनके बलिदानों को सम्मान देते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। यह उनकी सरकार की आंदोलनकारियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, मुख्यमंत्री ने नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने और सभी वर्गों के हित में ठोस कदम उठाने का संकल्प दोहराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *