...

हेमंत बताए 5 सालो में जनता को कितने अधिकार दिए

Shivrajsingh

झारखंड भाजपा कार्यलय में झारखंड विधान सभा चुनाव के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान प्रेस सभा को संबोधित करते हुए इंडी गंठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पांच वर्ष पूरे होने जा रहे है पर 5 साल में सरकार को क्या उपलब्धियां रही हैं यह राज्य की जनता देख सकती है।
चुनाव पूर्व कांग्रेस और जेएमएम के एक एक घोषणा पत्र हैं । निश्चय पत्र है जेएमएम का और जन-घोषणा पत्र है कांग्रेस का।
हेमंत और कांग्रेस मिलकर बताए की इन 461 वादों में उन्होंने पिछले 5 सालो में क्या क्या पूरा किया है।

अगर जेएमएम के निश्चय पत्र को देखें इस पर उन्होंने लिखा था बदलो सरकार पाओ अधिकार, हेमंत की बताएं कितने अधिकार उन्होंने जनता को दिए?

अधिकार देने के नाम पर सभी वर्गों को ठगने और छलने का काम किया है। मैं आज उनसे उनके निश्चय पत्र पर ही सवाल करना चाहता हूँ। इसका पूरा पोस्टमार्टम भारतीय जनता पार्टी करेगी और एक-एक चीज जनता के सामने रखेगी।

युवाओं के लिए निश्चय पत्र में लिखा है कि युवाओं को सरकार के गठन के 2 साल के अंदर उनका निश्चय पत्र विभिन्न खाली पड़े सरकारी पदों पर लाखों झारखंडी युवक-युवतियों की नियुक्ति की जाएगी और नौकरी नहीं मिलने पर सभी बेरोजगार स्नातक को 5 हजार रुपए और स्नातकोत्तर को 7 हजार रुपए का भत्ता दिया जाएगा। हेमंत ये बताएं कि कितनी नौकरी दी और जिन्हें नौकरी नहीं दी उनमें से कितने नौजवानों को 5 हजार और 7 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *