नेपाल में राजनीतिक भूचाल: 165 में 119 सीटें जीतकर RSP सबसे बड़ी ताकत, बालेन शाह के प्रधानमंत्री बनने की राह साफ

Balen Shah RSP party

मुनादी लाइव: नेपाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हालिया संसदीय चुनावों में चार साल पहले बनी नई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए देश की पारंपरिक पार्टियों को बड़ा झटका दिया है।

चुनाव परिणामों के अनुसार 165 सीटों वाले सदन में आरएसपी ने 119 सीटों पर जीत हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरकर सामने आई है।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school

इस जीत के बाद अब काठमांडू के लोकप्रिय नेता बालेन शाह के नेपाल के अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।

Vedanta iron steel
dipika pandey sing
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh
रमेश सिंह
Dulari Son

पारंपरिक दलों को करारी हार
नेपाल की राजनीति में लंबे समय से प्रभाव रखने वाली पार्टियों जैसे नेपाली कांग्रेस और वामपंथी दलों को इस चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

munadi live whattsapp banne.jpg

विशेषज्ञों का मानना है कि जनता में पारंपरिक दलों के प्रति बढ़ती नाराजगी और बदलाव की इच्छा ने नई पार्टी आरएसपी को अप्रत्याशित समर्थन दिलाया।

resizone elanza

Telegram channel

युवाओं, शहरी मतदाताओं और पहली बार मतदान करने वालों ने बड़ी संख्या में इस नई पार्टी का समर्थन किया, जिससे चुनावी परिणाम पूरी तरह बदल गए।

नई राजनीति का उभार
आरएसपी की जीत को नेपाल में “नई राजनीति” के उभार के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी ने भ्रष्टाचार विरोध, प्रशासनिक सुधार और पारदर्शी शासन जैसे मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठाया था।

यही कारण है कि जनता ने पारंपरिक राजनीतिक दलों के बजाय नए विकल्प को मौका देने का फैसला किया।

बालेन शाह की लोकप्रियता
काठमांडू के मेयर के रूप में बालेन शाह ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी अलग पहचान बनाई है। शहर में प्रशासनिक सुधार, अवैध निर्माण पर कार्रवाई और साफ-सुथरे प्रशासन के कारण वे युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए।

उनकी इसी लोकप्रियता का असर राष्ट्रीय राजनीति में भी दिखाई दिया और आरएसपी को व्यापक समर्थन मिला।

दक्षिण एशिया की राजनीति पर असर
नेपाल में यह राजनीतिक बदलाव दक्षिण एशिया की राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि नई पार्टी की यह बड़ी जीत पूरे क्षेत्र में राजनीतिक बदलाव की नई लहर का संकेत हो सकती है।

अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि यदि बालेन शाह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वे नेपाल की राजनीति और प्रशासन में किस प्रकार के बदलाव लेकर आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *