हाई बीम लाइट एवं मल्टी टोन हॉर्न के विरुद्ध सघन वाहन जांच अभियान

High Beam Light

नगर थाना क्षेत्र में विशेष कार्रवाई, ₹3.35 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया

पाकुड़: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन आयुक्त, झारखंड के निर्देश पर पाकुड़ जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत हाई बीम लाइट, मल्टी टोन हॉर्न और वाहनों में अवैध संशोधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

13 फरवरी 2026 को शाम 6:30 बजे से रात 10:00 बजे तक नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़–पश्चिम बंगाल बायपास रोड, मुफस्सिल क्षेत्र और मुख्य मार्ग पर औचक जांच की गई। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी और मुख्यालय डीएसपी जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

जांच के दौरान 50 से 100 के बीच छोटे-बड़े निजी और व्यावसायिक वाहनों की सघन जांच की गई। कई वाहनों में अवैध रूप से हाई बीम लाइट, मल्टी टोन हॉर्न, अतिरिक्त लोहे के एंगल और रिफ्लेक्टिव टेप पाए गए। साथ ही वाहन कागजातों की भी बारीकी से पड़ताल की गई।

इस दौरान लगभग 50 से 60 वाहनों के कागजात अपूर्ण पाए गए। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन के तहत कुल ₹3,35,650 का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों के उल्लंघन पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 16.02.25 2
munadi live whattsapp banne.jpg

जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर वाहन चालक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करे। हाई बीम लाइट और मल्टी टोन हॉर्न जैसे अवैध उपकरण दुर्घटनाओं की आशंका को बढ़ाते हैं, विशेषकर रात्रि में।

resizone elanza

Telegram channel

अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक भी किया गया। उन्हें बताया गया कि नियमों का पालन न केवल कानूनी दायित्व है, बल्कि यह स्वयं और अन्य नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।

WhatsApp Image 2026 02 14 at 16.02.24

इस विशेष जांच अभियान में मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, अमित कुमार राम, अजहद अंसारी सहित पुलिस बल की टीम सक्रिय रही।

प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी इस प्रकार के औचक जांच अभियान जारी रहेंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को मजबूत किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *