...

पीएम आवास में नरेंद्र मोदी से मिले परिमल नाथवानी, राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल

Parimal Nathwani PM Modi Meeting

16 जून को रांची पहुंचेंगे परिमल नाथवानी, 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले मुलाकात के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

नई दिल्ली/रांची: झारखंड से भाजपा समर्थित राज्यसभा के निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान उनके पुत्र धनराज नाथवानी भी मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव के बीच हुई इस बैठक ने झारखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि मुलाकात के एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री से हुई भेंट को लेकर कई तरह के राजनीतिक संकेत और संदेश निकाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, परिमल नाथवानी 16 जून को रांची पहुंचेंगे और दो दिनों तक राजधानी में रहकर चुनावी रणनीति और तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। इस दौरान वे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और विधायकों से भी संपर्क साध सकते हैं।

गौरतलब है कि झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को मतदान होना है। ऐसे में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को भाजपा के समर्थन और चुनावी समीकरणों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

Maa RamPyari Hospital

Telegram channel

परिमल नाथवानी पहले भी झारखंड से राज्यसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और राज्य की राजनीति एवं विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। इस बार भी वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं, लेकिन उन्हें भाजपा का समर्थन प्राप्त है।

resizone elanza

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा चुनाव के पहले हुई यह मुलाकात केवल शिष्टाचार भेंट नहीं मानी जा रही, बल्कि इसके दूरगामी राजनीतिक संदेश भी हो सकते हैं। अब सबकी निगाहें 18 जून को होने वाले मतदान और उसके परिणामों पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *