राज्यसभा चुनाव में नया विवाद: परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर उठे सवाल, फैसला फिलहाल टला

Parimal Nathwani nomination dispute

नाम में गड़बड़ी, अधूरी जानकारी और तकनीकी आपत्तियों को लेकर कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत

dipika pandey sing
दीपक कुमार थाना प्रभारी रामगढ़ घाटों
द हॉप मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल रांची रोड मरार रामगढ़
बिहार फाऊंडरी एंड कास्टिंग लिमिटेड इंडस्ट्रीज एरिया मरार रामगढ़
मां तारा सेवा समिति
मां सेवा यतन हॉस्पिटल
रजरप्पा थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार
रमेश रविदास
रमेश सिंह
राधा गोविंद यूनिवर्सिटी लाल की घाटी रामगढ़
रोटरी रामगढ़ सिटी के पूर्व अध्यक्ष श्री आदर्श चौधरी
रोटेरियन हरीश चौधरी
होटल सम्राट गोला रोड
होटल तेजस
होटल ट्रीट थाना चौक रामगढ़
15 Aug 2026 poat Ads Ramgarh

रांची: झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को लेकर सोमवार को विधानसभा सचिवालय में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कुछ आपत्तियां उठाए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार, विधानसभा के प्रभारी सचिव एवं रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार के कार्यालय कक्ष में इस मामले को लेकर लंबी चर्चा हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिमल नाथवानी स्वयं विधानसभा सचिवालय पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उठाई गई आपत्तियों का जवाब दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे सचिवालय
सूत्रों के मुताबिक, नामांकन पत्र की जांच के दौरान उत्पन्न विवाद के बीच भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय कक्ष में मौजूद रहे। नाथवानी की ओर से कानूनी और प्रक्रियागत पक्षों को स्पष्ट करने का प्रयास किया गया।

ccl.psd
Cambrian public school
RKDF University
Sarla Birla school
Vedanta iron steel
आशुतोष सिंह कुज्जू थाना प्रभारी
झारखंड हॉस्पिटल
डीड राइटर रामगढ़ 1
थेरेपी वर्ल्ड स्पा
बागड़िया ब्रदर श्याम कंपलेक्स
प्रो केयर डेंटल क्लिनिक
पॉली डॉग हॉस्पिटल रांची
न्यू रामगढ़ टेंट हाउस
निवेदक श्री सदानंद कुमार
निवेदक नवीन प्रकाश पांडे थाना प्रभारी रामगढ़ थाना

नाम में गड़बड़ी को लेकर उठे सवाल
बताया जा रहा है कि विवाद की मुख्य वजह प्रत्याशी के नाम के उल्लेख को लेकर है। कुछ दस्तावेजों में “परिमल नाथवानी” लिखा गया है, जबकि कुछ स्थानों पर “नाथवानी परिमल” अंकित होने की बात सामने आई है। इसी को लेकर तकनीकी आपत्ति दर्ज की गई है। इसके अलावा नामांकन पत्र में उम्मीदवार के अविभाजित परिवार (HUF) से संबंधित जानकारी वाले कॉलम के अभाव और कुछ अन्य आवश्यक विवरणों को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

सेंट्रल हार्डवेयर
सतीश गुप्ता
श्री शंकर मिश्रा
श्री पंकज कुशवाहा
श्री कृष्ण विद्या मंदिर
श्री आजाद सिंह
अनिल शर्मा सर
किशन जयसवाल
गोविंद मेवाड़
छोटू सिंह
जॉनी अग्रवाल
डॉ. राकेश सिंह
तिलक राज मंगलम
बंटी मोदी
मनोज अग्रवाल
मुकेश राम
राजू गुप्ता उर्फ जयनारायण साहू
राहुल कुमार उर्फ सोनू

आपराधिक मामलों की जानकारी पर भी सवाल
नामांकन पत्र में प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज मामलों से संबंधित कॉलम में कथित रूप से अधूरी जानकारी दिए जाने की शिकायत भी सामने आई है। इसी आधार पर कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि सभी तथ्यों की विधिवत जांच कर नामांकन पत्र की वैधता पर निर्णय लिया जाए।

munadi live whattsapp banne.jpg

निर्णय फिलहाल होल्ड पर
शिकायत प्राप्त होने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर अंतिम निर्णय फिलहाल रोक दिया है। संबंधित आपत्तियों और प्रत्याशी की ओर से दिए गए जवाबों की जांच के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।

resizone elanza

Telegram channel

कांग्रेस और झामुमो उम्मीदवारों के पर्चे वैध
वहीं दूसरी ओर, जांच प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। दोनों उम्मीदवारों के दस्तावेजों में किसी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं की गई। अब राजनीतिक गलियारों की नजर रिटर्निंग ऑफिसर के अंतिम फैसले पर टिकी हुई है, क्योंकि परिमल नाथवानी की उम्मीदवारी राज्यसभा चुनाव के समीकरणों को प्रभावित करने वाली मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *