रांची में न्यू ईयर बैश 2026: रेडिसन ब्लू में जश्न की भव्य तैयारी

Radisson Blu Ranchi

Ranchi: नए साल 2026 के स्वागत को यादगार बनाने के लिए राजधानी रांची पूरी तरह तैयार है। शहर के प्रतिष्ठित Radisson Blu Hotel Ranchi में 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर बैश 2026 का भव्य और प्रीमियम आयोजन किया जा रहा है, जहां संगीत, डांस और लक्ज़री एंटरटेनमेंट का शानदार संगम देखने को मिलेगा।

ग्रैंड बॉलरूम और वॉटरफ्रंट में अलग-अलग पार्टी ज़ोन
इस विशेष आयोजन को होटल के ग्रैंड बॉलरूम और वॉटरफ्रंट एरिया में आयोजित किया जाएगा। दोनों स्थानों पर अलग-अलग पार्टी ज़ोन बनाए गए हैं ताकि मेहमान अपनी पसंद के माहौल में नए साल का जश्न मना सकें। ग्रैंड बॉलरूम में DJ हाई स्काई की हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस और बॉलीवुड DJ मिक्स लोगों को थिरकने पर मजबूर करेगा, वहीं वॉटरफ्रंट एरिया में बैंडिश बैंड की लाइव बैंड परफॉर्मेंस नए साल की रात को और भी खास बना देगी।

संगीत, डांस और लक्ज़री एंटरटेनमेंट का संगम
न्यू ईयर बैश 2026 को खास तौर पर पार्टी लवर्स, प्रोफेशनल्स और सोशलाइट्स के लिए डिजाइन किया गया है। कार्यक्रम में लाइव बैंड, प्रोफेशनल डांस परफॉर्मेंस, डायनामिक लाइटिंग और आकर्षक डेकोर के साथ 2026 का रोमांचक काउंटडाउन किया जाएगा। होटल प्रबंधन ने इस आयोजन को रांची के सबसे प्रीमियम न्यू ईयर सेलिब्रेशन के रूप में तैयार किया है।

अनलिमिटेड ड्रिंक्स, डिनर बुफे और लकी ड्रॉ
मेहमानों के लिए अनलिमिटेड प्रीमियम ड्रिंक्स और शानदार डिनर बुफे की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही लकी ड्रॉ के माध्यम से सरप्राइज़ गिफ्ट वाउचर जीतने का अवसर भी मिलेगा, जो इस जश्न को और अधिक रोमांचक बनाएगा।

munadi live whattsapp banne.jpg

होटल प्रबंधन का बयान
होटल के जनरल मैनेजर सौरव पंत ने कहा कि न्यू ईयर बैश 2026 को मेहमानों के लिए एक यादगार और सुरक्षित अनुभव बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं, सैफ हेड जय देव और डायरेक्टर (फूड एंड बेवरेज) राजीव रंजन ने बताया कि मेहमानों को बेहतरीन फूड, ड्रिंक्स और सर्विस का एक्सक्लूसिव अनुभव मिलेगा।

resizone elanza

Telegram channel

रांची के न्यू ईयर जश्न का प्रमुख आकर्षण
रेडिसन ब्लू में आयोजित यह न्यू ईयर बैश 2026 न केवल एक पार्टी, बल्कि एक फुल-फ्लेज्ड लक्ज़री अनुभव बनने जा रहा है। शानदार संगीत, स्वादिष्ट व्यंजन और हाई-एनर्जी माहौल के साथ यह आयोजन राजधानी रांची के न्यू ईयर सेलिब्रेशन का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *