Durga Puja
tulsyan

राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में ट्रैफिक अलर्ट, तीन दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

President Visit

28 से 30 दिसंबर तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगामी 28 से 30 दिसंबर तक रांची दौरे को लेकर राजधानी की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से तीन दिनों तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर मालवाहक, बस, ऑटो, टोटो और सवारी वाहनों के प्रवेश व परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से पूरी छूट दी गई है।

रांची पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी है।

28 दिसंबर को रांची की यातायात व्यवस्था
शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक शहर में सभी छोटे-बड़े मालवाहक वाहन, बस और सवारी वाहनों का प्रवेश व परिचालन वर्जित रहेगा। भारी वाहन रिंग रोड के माध्यम से गंतव्य तक जा सकेंगे। नो-एंट्री समय पहले की तरह लागू रहेगा।

  • रातू और काठीटांड की ओर जाने वाले वाहन
    कांके रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।
  • दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रतिबंधित मार्ग
    हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक,
    न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़,
    रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास और लोक भवन मार्ग।
  • आवश्यकता पड़ने पर अन्य मार्गों को भी अल्प समय के लिए डायवर्ट या बंद किया जा सकता है।
shrawani mela

29 दिसंबर को यातायात व्यवस्था
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 8:30 बजे तक शहर में सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहन, बस और सवारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

  • रातू–काठीटांड रूट
    सभी वाहन कांके रिंग रोड से जाएंगे।
  • प्रमुख चौकों पर प्रतिबंध (सुबह और शाम दोनों समय)
    हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक,
    न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़,
    रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन।
  • नया सराय रिंग रोड से रामपुर चौक रिंग रोड
    बड़े वाहन, बस और सवारी वाहनों का प्रवेश वर्जित।
  • जमशेदपुर/बुंडू से आने वाले वाहन
    रिंग रोड से दाहिने मुड़कर टाटीसिल्वे होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे।
  • रांची से जमशेदपुर जाने वाले वाहन
    दुर्गा सोरेन चौक से टाटीसिल्वे होते हुए रिंग रोड पकड़ेंगे।
  • खरसीदाग ओपी से सदाबहार चौक के बीच
    बड़े वाहन और बसों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
happy Teacher Day

30 दिसंबर को ट्रैफिक प्लान
सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में सभी बड़े-छोटे मालवाहक वाहन, बस और सवारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
भारी वाहन रिंग रोड से परिचालन कर सकेंगे।

resizone-elanza
rlifecare

पूरी तरह प्रतिबंधित मार्ग

  • हिनू चौक, बिरसा चौक, एचईसी गेट, अरगोड़ा चौक, सहजानंद चौक, किशोरगंज चौक,
  • न्यू मार्केट चौक, हॉटलिप्स चौक, राम मंदिर चौक, एटीआई मोड़,
  • रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास, लोक भवन।

पुलिस की अपील
रांची पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और पुलिस प्रशासन को सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *