रांची में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग ने मौसी पर लगाया बेचने का आरोप

Human Trafficking

रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची ने अपनी ही मौसी पर काम दिलाने के बहाने कई लड़कों के पास बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया।

काम दिलाने के बहाने ले गई थी मौसी
पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी, जिसे वह “बड़ी मम्मी” कहकर बुलाती है, उसे काम दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गई थी। बच्ची का आरोप है कि वहां ले जाने के बाद मौसी ने उसे कई लड़कों के पास बेच दिया।

किसी तरह मौका पाकर नाबालिग वहां से भागने में सफल रही और सीधे पुलिस के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप
बच्ची की कहानी सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और आरोपी महिला को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने महिला की जमकर पिटाई भी कर दी, जिससे इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

munadi live whattsapp banne.jpg

पुलिस की भूमिका पर भी उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब बच्ची के गायब होने की सूचना पहले दी गई थी, तब सदर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें खुद ही बच्ची को खोजने की सलाह दे दी थी, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

resizone elanza

Telegram channel

पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि नाबालिग के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *