तमाड़ में युवक की धारदार हथियार से हत्या

Tamar News

शादी समारोह से लौटते समय हमला, प्रेम प्रसंग का मामला सामने

रांची: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोकोडीह गांव निवासी कमलेश महतो के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी समारोह से लौटते समय किया हमला
जानकारी के अनुसार कमलेश महतो एक शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलने के बाद तमाड़ थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

munadi live whattsapp banne.jpg

प्रेम प्रसंग की आशंका
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

resizone elanza

Telegram channel

बताया गया कि मृतक पेशे से वाहन चालक था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *