mela

रांची के DAV बरियातू का छात्र हिमांशु मुंडा लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

Find Himanshu

घर से निकला था काम से, परिवार परेशान—लोगों से मदद की अपील

रांची: रांची से एक चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां डीएवी बरियातू स्कूल का 13 वर्षीय छात्र हिमांशु मुंडा पिछले दो दिनों से लापता है। हिमांशु कक्षा नौवीं का छात्र है और बताया जा रहा है कि वह किसी काम से घर से निकला था, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।

हिमांशु के पिता रंजीत मुंडा ने बताया कि उनका परिवार बांधगाड़ी दीपाटोली क्षेत्र का रहने वाला है। बेटे के लापता होने के बाद से परिवार बेहद चिंतित है और लगातार उसकी तलाश में जुटा हुआ है।

परिजनों ने अपने स्तर पर हर संभव प्रयास किया, लेकिन अब तक हिमांशु का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है।

shrawani mela

परिवार और स्थानीय लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को हिमांशु मुंडा के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। मामले की जानकारी रांची सदर थाना को भी दे दी गई है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

happy Teacher Day

परिवार का कहना है कि उन्हें सिर्फ अपने बेटे की सुरक्षित वापसी चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से सहयोग की गुहार लगाई है ताकि जल्द से जल्द हिमांशु का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *