meeting

तिरुलडीह थाना में शांति समिति की बैठक : अफीम खेती के बदले वैकल्पिक खेती का किया अपील

सरायकेला: सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना परिसर में अंचलाधिकारी सत्येन्द्र नारायण पासवान की अध्यक्षता में बसंत पंचमी पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, पुजा समिति सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में बसंत पंचमी पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चर्चा…

Read Full News
road safety

अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने सड़क सुरक्षा सप्ताह पर चलाया जागरूकता अभियान

गोड्डा: सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अदाणी पावर प्लांट की सुरक्षा टीम ने आस-पास के विभिन्न स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत मोतिया हाई स्कूल, बक्सरा हाई स्कूल, महिला आईटीआई, गुम्मा हाई स्कूल सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क सुरक्षा के महत्व को…

Read Full News
kumbh accident

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से हाहाकार , कई लोगों की मौके पर ही मौत, सभी 13 अखाड़ों का अमृत स्नान अगले आदेश तक रद्द

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण अचानक भगदड़ मच गई, जिसके कारण कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. तत्काल एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और सभी घायलों को इलाज के लिए…

Read Full News
sbps republic day

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मना 76वां गणतंत्र दिवस

रांची : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में 26 जनवरी, 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर स्कूल के सभी विद्यार्थी और शिक्षक एकत्र हुए। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. प्रदीप वर्मा राज्यसभा सांसद एवं महासचिव, भाजपा झारखंड और प्राचार्या परमजीत कौर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने…

Read Full News
gautam adani

गौतम अदाणी सपरिवार पहुंचे महाकुंभ, कहा – अद्भुत, अद्वितीय, अलौकिक!

प्रायगराज : दुनिया के जानेमाने उद्योगपति गौतम अदाणी मंगलवार को महाकुंभ के पुण्य दर्शन के लिए अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉक्टर प्रीति अदाणी, उनके बेटे करण अदाणी, बहू परिधि अदाणी और उनकी पोतियां भी थीं। साथ ही छोटे बेटे जीत अदाणी भी कुंभ…

Read Full News
coal minister

केंद्रीय कोयला मंत्री, जी. किशन रेड्डी ने कांके में 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की रखी आधारशिला

रांची: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कांके, रांची स्थित रिनपास के समीप 200 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की आधारशिला रखी। यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, और न्यूरोलॉजी जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं से लैस होगा। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य…

Read Full News
CCL

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सीसीएल के सुरक्षा बैरक का उद्घाटन और बहुमंजिला आवासीय भवन का किया शिलान्यास

रांची: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज रांची के गांधीनगर आवासीय परिसर में सीसीएल के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में सुरक्षा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन और सीसीएल कर्मियों के लिए बहुमंजिला आवासीय भवनों का शिलान्यास शामिल है। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, सांसद, विधायक, और सीसीएल…

Read Full News
manish jaishwal

फ्री एंड फेयर ट्राइल के लिए सदर एसडीओ को अपने दायित्व से पद मुक्त करे सरकार : मनीष जायसवाल

हजारीबाग: हजारीबाग में बीते दिनों सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की जलने से हुई मृत्यु की चौंकाने वाली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य घटना पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया है कि सदर एसडीओ को अपने दायित्व…

Read Full News
accident

रजरप्पा जानियामारा जंगल में तेज रफ्तार कार ने खोया संतुलन, हुई दुर्घटनाग्रस्त,9 लोग गंभीर रूप से घायल

रामगढ़: रामगढ़ जिले के रजरप्पा जानियामारा जंगल में तेज रफ्तार से जा रही कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बता दें कि जमशेदपुर से पूजा करने रजरप्पा मंदिर जा रही एक्सयूवी कार तीखे मोड़ के पास गहरे गड्ढे में गिर गई। इस दुर्घटना में XUV कार के सभी नौ लोग घायल हो गए। घायलों की…

Read Full News
ramesh singh

भाजपा नेता रमेश सिंह से PLFI उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की मांग

रांची : भाजपा नेता एवं बिल्डर रमेश सिंह से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की मांग की गई है। भाजपा नेता ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने…

Read Full News