Durga Puja
tulsyan

दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा – राज्य आंदोलन के प्रेरणास्रोत थे दुर्गा दा

दुर्गा सोरेन पुण्यतिथि

रांची, झारखंड समाचार डेस्क: झारखंड राज्य आंदोलन के प्रखर सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने स्व. दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और झारखंड आंदोलन में उनके संघर्षों को याद किया।

image 58

“दुर्गा दा हमारे लिए केवल नेता नहीं, विचार और आंदोलन के प्रतीक थे” – हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा:

shrawani mela

“दुर्गा दा ने झारखंड राज्य की लड़ाई को गति दी। वे समाज के हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज़ बने। उनका जीवन संघर्ष, त्याग और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है। उनकी विचारधारा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है।”

happy Teacher Day

कल्पना सोरेन ने कहा – आज के युवा दुर्गा सोरेन के विचारों से लें प्रेरणा

resizone-elanza
rlifecare

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व. दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा:

“झारखंड की माटी के लिए दुर्गा दा का योगदान अविस्मरणीय है। राज्य निर्माण से लेकर जन-जन की लड़ाई तक, उनका हर कदम समाज की भलाई के लिए था। आज के युवाओं को उनके जीवन से सीखने की जरूरत है।”

राज्य निर्माण के योद्धा थे दुर्गा सोरेन

image 59

स्व. दुर्गा सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रहे और राज्य आंदोलन के दौरान उन्होंने न केवल नेतृत्व किया बल्कि आदिवासी-पिछड़े समाज के अधिकारों की लड़ाई को नयी दिशा दी। वे हमेशा जनता के मुद्दों को सर्वोपरि रखते हुए सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *