Durga Puja
tulsyan

IAS Arrested – Jharkhand Liquor Scam में बड़ा एक्शन

vinay choubey arrest

रांची: IAS अधिकारी विनय चौबे को ACB ने हिरासत में लिया है, घोटाले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, रांची स्थित ACB कार्यालय में पूछताछ के बाद चौबे को हिरासत में लिया गया। मेडिकल टीम की मौजूदगी से स्पष्ट है कि उन्हें अब औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जा चुका है.

ACB को इस घोटाले में छत्तीसगढ़-झारखंड सिंडिकेट के सबूत मिले हैं। आरोप है कि झारखंड की नई उत्पाद नीति में गड़बड़ी कर निजी सिंडिकेट को फायदा पहुंचाया गया और राज्य को कई करोड़ का नुकसान हुआ। सूत्रों की मानें तो इस घोटाले में कई अन्य अधिकारी और राजनेता भी रडार पर हैं। ACB ने पहले से ही सरकार की अनुमति से Preliminary Inquiry की थी, और अब FIR दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी गई है।

इस गिरफ्तारी के बाद झारखंड की राजनीति गर्मा गई है। विपक्ष ने सरकार पर संरक्षण देने का आरोप लगाया है, जबकि सरकार ने कहा है कि ACB स्वतंत्र रूप से जांच कर रही है।

shrawani mela

तो ये थी झारखंड की सबसे बड़ी खबर IAS विनय चौबे की गिरफ्तारी। आगे की अपडेट्स के लिए सब्सक्राइब करें मुनादी लाइव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *