...

कोल्हान बंद से पहले नक्सलियों का आतंक: पश्चिमी सिंहभूम में पोस्टरबाजी, लिखा- खून का बदला खून

Your paragraph text 1 5

प्रताप प्रमाणिक, चक्रधरपुर: कोल्हान बंद से पहले, पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में नक्सलियों ने फिर से दहशत फैला दी है। मंगलवार को, माओवादियों ने चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग के रंगामाटी क्षेत्र में पोस्टर और बैनर लगाए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

सुबह जब लोग अपने घरों से निकले, तो उन्होंने देखा कि भाकपा माओवादी नक्सलियों के पोस्टर और बैनर जगह-जगह लगे हुए हैं।

पोस्टर में क्या लिखा है?

पोस्टर में नक्सलियों ने लिखा है, “कोल्हान सारंडा लिपुंगा के शहीद वीरांगनाओं को सत सत लाल सलाम। मार का बदला मार है, खून का बदला खून।” इसमें निवेदक के रूप में दक्षिण जोनल कमेटी भाकपा माओवादी का नाम है। इससे स्पष्ट होता है कि नक्सलियों ने नक्सल विरोधी अभियान के विरोध में यह पोस्टरबाजी की है। ये पोस्टर रंगामाटी हाट बाजार और प्राथमिक विद्यालय जेनाबेड़ा के पास लगाए गए हैं।

नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

Adiwasi Mahotsav

सुरक्षाबल कोल्हान और सारंडा जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इस अभियान से नक्सली घटनाओं पर काफी हद तक लगाम लगी है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके चलते भाकपा माओवादी नक्सलियों ने 10 जुलाई को कोल्हान प्रमंडल में बंद का आह्वान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए नक्सली अब पोस्टरबाजी का सहारा ले रहे हैं।

मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त

happy Teacher Day

हालिया मुठभेड़ के बाद, पुलिस ने नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त कर दिए और भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री व हथियार भी जब्त किए। पुलिस की लगातार सफलताओं से नक्सली संगठन बैकफुट पर आ गया है। लोगों ने आशंका जताई है कि सुरक्षाबलों की बढ़ती दबिश के कारण नक्सलियों ने पोस्टरबाजी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Seraphinite AcceleratorOptimized by Seraphinite Accelerator
Turns on site high speed to be attractive for people and search engines.