रांची में दिनदहाड़े गुंडागर्दी! तीन युवतियों की कार का पीछा, रास्ता रोककर हमला, ड्राइवर घायल

Dasham Fall Incident

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को दशम फॉल क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने तीन युवतियों की कार का कई किलोमीटर तक पीछा किया, रास्ता रोककर कार में तोड़फोड़ की और चालक पर हमला कर दिया। इस घटना में चालक रणवीर सिंह घायल हो गए। घटना के दौरान युवतियां मदद के लिए चिल्लाती रहीं, जिसके बाद आसपास के लोग जुटे तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूर्य मंदिर के पास शुरू हुआ विवाद
पीड़ित युवतियों ने बताया कि वे जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही थीं। रास्ते में सूर्य मंदिर के पास एक स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो स्कॉर्पियो सवार दोनों युवक अभद्र व्यवहार करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख युवतियां वहां से निकल गईं, लेकिन आरोपी उनकी कार का लगातार पीछा करते रहे।

डायल-100 पर कॉल, फिर भी समय पर नहीं पहुंची पुलिस
युवतियों का आरोप है कि पीछा किए जाने के दौरान उन्होंने डायल-100 पर पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन समय पर कोई पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसी बीच आरोपी लगातार उनका पीछा करते रहे।

दशम फॉल के पास कार रोककर हमला
दशम फॉल के समीप आरोपियों ने युवतियों की कार को जबरन रोक लिया। इसके बाद पत्थर मारकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया और चालक रणवीर सिंह पर हमला कर दिया। पत्थर लगने से चालक घायल हो गए। घटना के दौरान युवतियां लगातार शोर मचाती रहीं। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुटते ही दोनों आरोपी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।

Matter
New Project 1
New Project

पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर आरोपियों की पहचान की
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और दोनों युवकों की पहचान कर ली गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

resizone elanza

Telegram channel

हाइवे पेट्रोलिंग पर उठे सवाल
इस घटना के बाद हाइवे पेट्रोलिंग और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर पहुंच जाती तो हमला टाला जा सकता था।

ग्रामीण एसपी ने क्या कहा?
ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *