ईरान-अमेरिका जंग का असर: सेंसेक्स 2500 अंक टूटा, तेल 110 डॉलर पार

Stock Market Crash

मिडिल ईस्ट तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, सोना-चांदी भी हुए सस्ते

मुनादी लाइव :मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका के बीच जारी टकराव का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। इस संकट के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। भारतीय शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रहा और सोमवार, 9 मार्च को बाजार खुलते ही भारी गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में 2500 अंकों की बड़ी गिरावट
बाजार खुलते ही BSE Sensex में लगभग 2500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह गिरकर 76,509.07 अंक पर पहुंच गया। वहीं Nifty 50 में भी करीब 700 अंकों की गिरावट देखने को मिली। विशेषज्ञों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों में घबराहट बढ़ गई है, जिसके चलते बाजार में भारी बिकवाली हो रही है।

क्रूड ऑयल 110 डॉलर के पार
इस युद्ध का असर ऊर्जा बाजार पर भी पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमत 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। तेल की कीमतों में इस तेजी से दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

सोना-चांदी ने दिखाया अलग रुख
आमतौर पर युद्ध या जियोपॉलिटिकल संकट के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे इसकी कीमतों में तेजी आती है। लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग दिखाई दे रही है।

munadi live whattsapp banne.jpg

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

resizone elanza

Telegram channel

रिपोर्ट के अनुसार Gold की कीमत कॉमेक्स पर 1.3 फीसदी गिर गई, जबकि Silver में लगभग 4 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

निवेशकों में बढ़ी चिंता
विशेषज्ञों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष लंबा खिंचता है तो इसका असर वैश्विक बाजारों और ऊर्जा आपूर्ति पर और गहरा हो सकता है।

फिलहाल शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव और तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। आने वाले दिनों में युद्ध की स्थिति और वैश्विक कूटनीतिक प्रयासों पर बाजार की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *